चाईबासा, जनवरी 17 -- चाईबासा,संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे 10वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए मैच में चक्रधरपुर की लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब ने नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ा जामदा को पाँच विकेट से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ा जामदा की टीम ने निर्धारित तीस ओवर में छः विकेट के नुकसान पर 239 रनों का स्कोर खड़ा किया। रिषिराज ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए आठ चौके एवं तीन छक्के की सहायता से नाबाद 104 रन बनाए। रिषभ कुमार गुप्ता ने 44 तथा आयुष आर्या ने 29 रनों का योगदान दिया। लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.