चाईबासा, फरवरी 9 -- चाईबासा, संवाददाता। शिवम कुमार (112) एवं अरविंद कुमार (79) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मिडिलसेक्स क्रिकेट क्लब चाईबासा ने लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर को 61 रनों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। अब क्वार्टर फाइनल में एमसीसी का मुकाबला फ्रेंडस क्लब चाईबासा से 13 फरवरी को होगा। अरविंद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक ही ओवर में छह गेंदों पर छह छक्के लगाए। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमसीसी चाईबासा की टीम 28.2 ओवर में 339 रन बनाकर आल आउट हो गई। पारी की शुरुआत करने आए शिवम कुमार ने शानदार बल्लेबाजी का परिचय देते हुए मात्र 44 गेंदों पर पांच चौके एवं बारह छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 112 रन ठोके। पाँचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.