जहानाबाद, फरवरी 22 -- मेहंदीया, निज संवाद दाता। Ü परासी पुलिस द्वारा रविवार को थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर बाथे से 20 लीटर देसी शराब बरामद की गई। इस दरमयान पुलिस को चकमा देकर शराब कारोबारी भागने में सफल रही, जिसकी पहचान अंजू कुमारी ग्राम लक्ष्मणपुर बाथे के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष सिराज आलम ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि बाथे के सोन दियारे जाने वाले रास्ते में एक झोपड़ी से शराब की बिक्री की जा रही है। पुलिस को देखते ही महिला कारोबारी भागने में सफल हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...