जहानाबाद, दिसम्बर 1 -- मेहन्दीया, एक संवाददाता। प्रखंड के लक्ष्मणपुर बाथे ग्राम में शहीद स्मारक पर सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं 1 मिनट की मौन रखा गया। भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में जिला कमेटी सदस्य उमेश कुमार, सुएब आलम, पूर्व मुखिया गया सिंह आदि ने मौके पर कहा कि लक्ष्मणपुर बाथे के लिए सरकार ने सेशन कोर्ट गठन कर दोषियों की सजा दिलाई थी। लेकिन भाजपा जदयू की सरकार आते ही सभी को पटना हाई कोर्ट से बरी कर दिया गया था। अमीर दास आयोग को भंग कर दिया गया। तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायणन ने लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार को राष्ट्रीय शर्म करार दिया था। नेताओं ने कहा कि बिहार में सरकार दलित गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला रही है। गरीबों को 5 डेसिमल जमीन और पक्का मकान देने की वादा किया था, लेकिन आज उन गरीबों को उजाड़ने क...