रिषिकेष, मई 8 -- आतंकी घटनाओं से निपटने की तैयारियों के तहत गुरुवार को थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र अंतर्गत वेद निकेतन आश्रम में एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार ने किया। गुरुवार को संवेदनशील सूचना की त्वरित प्रतिक्रिया के लिए पुलिस विभाग की विभिन्न टीमों, प्रशासन, चिकित्सा विभाग, फायर ब्रिगेड, वायरलेस यूनिट एवं एटीएस ने संयुक्त रूप से इस मॉक ऑपरेशन को अंजाम दिया। संपूर्ण कार्यवाही मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार सुनियोजित ढंग से की गई। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आतंकी गतिविधियों की आशंका के दृष्टिगत सभी संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करना, संसाधनों की तत्परता की जांच करना तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना था। इस कार्रवाई से क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.