चंदौली, फरवरी 27 -- टाण्डाकला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गाव में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात निकाली गयी। भूत बैताल बने भक्त बाबा के बारात में शामिल हुए। ग्रामीणो ने शिव बारात की आर्कषक झॉकी निकाल सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि महाशिवरात्रि हमारी आस्था और भारतीय संस्कृति की प्रतीक पर्व है। कहा कि शिवरात्रि का पावन पर्व हर मनुष्य के जीवन में नई खुशहालियों का संचार करता है। यह पर्व गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा देता है। भगवान शिव ने सृष्टि के समस्त जीव एक समान अधिकार दिया है चाहे देवता हो या फिर असुर। हम सभी को मिलजुलकर इसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की जरूरत है। इस मौके पर कमलेश यादव ने 51 हजार का चॉदी का मुकुट पहनाकर विधायक का स्वागत किया। इस दौरान संतोष यादव, धर्...