रामनगर, जनवरी 13 -- रामनगर। पीएनजीपीजी महाविद्यालय की 24 यूके गर्ल्स बटालियन एनसीसी सब यूनिट की अंडर ऑफिसर आकांक्षा बिष्ट ने लक्षद्वीप में आयोजित विशेष राष्ट्रीय एकीकरण शिविर एसएनआईसी में प्रतिभाग किया। आकांक्षा का चयन बटालियन की ओर से स्पेशल नेशनल इंटेग्रेशन कैंप लक्षद्वीप के लिए हुआ था। शिविर में प्रतिभाग करने के बाद कॉलेज पहुंच कर आकांक्षा ने अपने अनुभव साझा किए। प्राचार्य प्रो.एमसी पांडे ने बटालियन की कमान अधिकारी कर्नल पीवी कुलकर्णी, चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसएस मौर्या, प्रो. अनीता जोशी, प्रो.अनुमिता अग्रवाल, 79 बटालियन के एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. डीएन जोशी की सहराहना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.