जमशेदपुर, फरवरी 13 -- फोटो ट्रैक पर है जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव में झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी लकी सिंह ने मानगो के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने मानगो क्षेत्र का विकास, पानी, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और सड़कों को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। बुधवार को लकी सिंह ने चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन किया, जिसमें जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, झामुमो नेता प्रमोद लाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...