बाराबंकी, दिसम्बर 11 -- मसौली। कस्बा शहाबपुर में चल रही दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल महोत्सव का गुरुवार को समापन किया गया। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अध्यक्ष गोपाल राय ने फीता काट कर कुश्ती का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय स्तर के दंगल प्रतियोगिता में रेफरी गुड्डू गौरखपुर उत्तराखंड के कालू पहलवान की निगरानी में प्रथम कुश्ती अयोध्या से आये पहलवान अमर दास बाबा एवं गोलू पहलवान जरवल के बीच हुई। जिसमें बाबा अमर दास ने गोलू पहलवान को पटखनी दी। राजस्थान के पहलवान बिल्ला व जम्मू-कश्मीर के भूरा के बीच हुई जिसमें पहलवान भूरा ने जीत हासिल की। वहीं राजस्थान के पहलवान बादल व नेपाल के लकी थापा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी। गोंडा महिला पहलवान शिवांगी व हरियाणा की हिमांशू यादव की बीच हुई। शिवांगी पहलवान ने जीत हासिल की। इस मौके पर सौरभ दास, तुषा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.