हाथरस, जनवरी 21 -- पिछले साल हिन्दुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली बेसिक शिक्षा विभाग के संविलियन विद्यालय मीतई की कक्षा छह की छात्रा राधिका ने इनाम में कार जीती थी। लोगों की धारणा है कि कान्वेंट स्कूल में अच्छी पढ़ाई होती है, लेकिन ऐसा सोचने वाले लोगों की इस सोच को मोतई के संविलियन विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा छह की छात्रा राधिका पुत्री कलुआ ने बदल दिया। यह सच है कि सरकारी स्कूलों के बच्चों के पास ऐसी प्रतियोगिताओं प्रतिभाग करने के लिए पैसा नहीं होता है, लेकिन काड़ी लग्न और इच्छा शक्ति से कुछ भी संभव है। हिन्दुस्तान ओलंपियाड में कार जीतने वाली राधिका के परिजनों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी बेटी उन्हें कार में घुमाएगी। बेटी ने कार में बैठने के सपने को साकार कर दिया है। उनके पास तो एक बाइक भी नहीं है।

हिंदी ह...