मिर्जापुर, नवम्बर 30 -- मिर्जापुर, संवाददाता विंध्याचल मण्डल के अपर आयुक्त(प्रशासन) राज कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मुख्यंमत्री कृषक उपहार योजना के तहत वित्तीय वर्ष- 2024-25 एवं 2025-26 के सितम्बर तक कुल 06 त्रैमास एवं तीन छमाही का लकी ड्रा मण्डी समितियों से जारी कूपन के आधार पर निकाला गया। किसानो के मध्य आयोजित ड्रा में छह किसानों को 35 हार्स पावर का ट्रैक्टर उपहार स्वरूप ड्रा में निकाला गया। ट्रैक्टर विजेता कृषकों को स्व. चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर 23 दिसम्बर को मुख्यमंत्री के हाथों उपहार दिया जाएगा। लकी ड्रा में ट्रैक्टर जीतने वाले किसानों में सुमन देवी पति दिलीप कुमार, शोभी मड़िहान,बच्चन लाल पुत्र सुखराज बिन्द, तुलापुर बिन्दनगर, गोपीगंज, भदोही, विश्वजीत पुत्र स्व. सुरेन्द्र पटेल, बीडर, दुद्धी, सोनभद्र, रवि चन्द्...