कौशाम्बी, जनवरी 29 -- कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली छात्रा ने बताया कि उसके पिता मजदूरी करते हैं। मां लकवाग्रस्त है। आरोप है कि कोखराज के नथई का पूरा मजरा शाखा बरीपुर निवासी राहुल पुत्र रोशन लाल ने उसका वीडियो एडिट कर अश्लील बनाया फिर उसे इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ मुकदमा कायम कर जेल भेजा था। इसी बात को लेकर राहुल की मां व बड़े भाई पीड़िता तथा उसके परिवारीजनों पर सुलह का दबाव बनाते हुए पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पीड़िता की मानें तो जेल से छूटकर आने के बाद 24 जनवरी को आरोपी राहुल ने अपने दो साथियों के साथ घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की थी। पिता के साथ इकलौते भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। मां के सामने अधोवस्त्र में लेटर डाल दिया था। पुलिस ने इस घटना के बाद पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.