चतरा, सितम्बर 29 -- चतरा, प्रतिनिधि। नवरात्रि पर्व के अवसर पर लकलकवानाथ दुर्गा पूजा समिति की ओर से सप्तमी के दिन एक भावपूर्ण डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 29 सितंबर 2025 की शाम 6 बजे से लकलकवानाथ मंदिर परिषद परिसर में शुरू होगा। आयोजन समिति ने बताया कि इस बार का डांडिया नाइट खास आकर्षण से भरपूर रहेगा। कार्यक्रम में रांची से आने वाली जानी-मानी एंकर रूपाली शर्मा मंच संचालन करेंगी। वहीं कोलकाता से विशेष रूप से डीजे एलिजा म्यूजिक मास्टर अपनी धुनों से वातावरण को और भी मनोरंजक बनाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धालुओं और युवाओं को सांस्कृतिक व धार्मिक रंगों से सराबोर करना है। डांडिया नाइट में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी, जो पारंपरिक नृत्य और संगीत से लोगों का मन मोह लेंगी। समिति ने भक्तों और दर्शकों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.