प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 8 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। बारिश होने के कारण जिले के अमृत सरोवरों और खेल मैदानों में उगी घास-फूस काटकर समतल कराने का अभियान प्रशासन की ओर से शुरू किया गया है। सोमवार से शुरू किए गए 10 दिवसीय अभियान के दौरान सभी अमृत सरोवर और खेल मैदान लकदक कर दिए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके। अभियान की हकीकत खंगालने के लिए सोमवार को डीसी मनरेगा ने आधा दर्जन ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर हकीकत जानी। जिले की अलग अलग ग्राम पंचायत में मनरेगा खाते से कुल 390 अमृत सरोवर और 217 खेल मैदान बनवाए गए हैं। बारिश होने के कारण अमृत सरोवरों और खेल मैदानों में बड़ी बड़ी घास उग गए हैं साथ ही मिट्टी का कटान होने के कारण खेल मैदानों में गड्ढे हो गए हैं। नवरात्र शुरू होने से पहले अमृत सरोवर और खेल मैदान लकदक करने के लिए प्रशासन की ओर से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.