दुमका, फरवरी 13 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़-गुहियाजोरी सड़क मार्ग एवं रामगढ़ थाना क्षेत्र के मयुरनाथ सडक के किनारे गुरुवार की शाम लकड़ी सिल्ली से लोड पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पानी से भरे तालाब में गिर गई। जिससे लकड़ी का सिल्ली इधर-उधर फेल गया। वहीं चालक पानी से तैरकर बाहर निकल कर फरार हो गया। लेकिन पिकअप वैन में सवार एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल मजदूर को इलाज हेतु रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सक ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर का नाम पवन राय (52) है। जो रामगढ़ थाना क्षेत्र के जोगिया गांव का रहने वाला है। इस मामले में थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पिकअप वैन को तालाब से निकाले जाने की प्रक्रिया जारी है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.