कन्नौज, दिसम्बर 14 -- छिबरामऊ,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्लाट से लकड़ी लेने गई किशोरी को बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रविवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले निवासी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 12 दिसंबर की शाम उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से कुछ दूर स्थित प्लाट से लकड़ी लेने गई थी। तभी उसे गांव के ही अनिकेत पुत्र रामदास ने बेटी को पकड़ कर बंधक बनाकर कपड़े से मुंह बंद कर दिया। जिससे उसकी पुत्री चिल्ला नहीं सकी। इसके बाद एक युवक ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। काफी समय बाद जब पुत्री घर नहीं लौटी, तब उसकी पत्नी ने उसके बेटे से खोजबीन की बात कही। काफी तलाश के बा...