गढ़वा, फरवरी 7 -- कांडी। गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम के नेतृत्व में पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के गोसांग गांव के समीप से अवैध तरीके से चिरान लकड़ी लोड परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। उसके बाद रेंजर प्रमोद कुमार को सूचित किया गया। पदाधिकारी के निर्देशानुसार हीरालाल पासवान वनरक्षी चटनिया बीट दो के द्वारा थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया। जब्त लकड़ी को भवनाथपुर रेंज ले जाया गया। रेंजर ने बताया कि कांडी पुलिस द्वारा लकड़ी लदे ट्रैक्टर पकड़ कर सुपुर्द किया गया है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...