सीवान, फरवरी 23 -- लकड़ी नबीगंज। एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन बनने की कवायद तेज है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन बनाने को लेकर जिला प्रशासन काफी गंभीर है। इसे लेकर डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने स्थल निरीक्षण कर स्थानीय अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय का सरकारी भवन बन जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। लकड़ी नवीगंज प्रखंड का सृजन वर्ष 1994 में हुआ था। 90 के दशक में बसंतपुर प्रखंड से कटकर नया प्रखंड बनाने की मांग उठी थी। जानकार बताते हैं कि नया प्रखंड मदारपुर में बनाने को लेकर लोग मांग कर रहे थे। इसी बीच पूर्व सांसद लालबाबू प्रसाद यादव की पहल पर नबीगंज में प्रखंड बनने की स्वीकृति तत्कालीन राज्य सरकार द्वारा मिल गई। प्रारंभिक दिनों में लकड़ी नबीगंज में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.