रिषिकेष, फरवरी 15 -- ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत साहबनगर में करीब 20 वर्षों से बिजली की सप्लाई लकड़ी के पोल के सहारे की जा रही है, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्राम पंचायत सदस्य मायाराम पैन्यूली ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन विभाग की ओर से लकड़ी के खंभे को बदला नहीं जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों द्वारा अतिरिक्त शुल्क लेने की बात भी सामने आई है। पंचायत सदस्य का आरोप है कि कर्मचारियों ने कहा कि पैसा दो तो रातों-रात खंभा भी बदल दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में जेई नरेश कश्यप का कहना है कि क्षेत्र में कहीं भी लकड़ी के पोल नहीं हैं, जबकि साहबनगर में लकड़ी के पोल के सहारे बिजल...