देवरिया, फरवरी 1 -- भरथुआ, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र अन्तर्गत नार्थ देहात फीडर में लकड़ी के जर्जर पोल से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। पड़री बाजार, दुबौली, कम्हरिया और कोला जैसे गांवों में सड़े-गले लकड़ी के पोलों पर बिजली के तार दौड़ाए गये हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। लोग जान हथेली पर रखकर गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई पोल आधे जमीन में धंस चुके हैं, तो कई किसी भी समय गिरने की स्थिति में हैं। बरसात और तेज हवा में हालात और भयावह हो जाते हैं। अगर कोई पोल गिरा और करंट फैला, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। शिकायतों के बाद भी विद्युत विभाग आंख मूंदे बैठा है। विभागीय लापरवाही इतनी गंभीर हो चुकी है कि लोग कह रहे हैं कि किसी की जान जाएगी तभी अधिकारी हरकत में आएंगे। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि वर्षों से जर...