पीलीभीत, मार्च 7 -- मिलीभगत से लकड़कट्टों ने हरे भरे पेड़ों का सफाया कर दिया। जिम्मेदार पूरे मामले से अनभिज्ञ बने हुए हैं। पेड़ कटान की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लगातार हरियाली का खत्मा होने से पर्यावरण प्रेमी काफी आहत है। पूरनपुर तहसील क्षेत्र में हरे भरे पेड़ो का कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हरियाली के कातिल एक के बाद एक बागों का सफाया कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार हरियाली को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष करोड़ों खर्च कर पौधारोपण कराती हैं। इस बार आम के पेड़ पर बौर अच्छा होने से पैदावार अधिक होने की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार को पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव मकरंदपुर टांडा में हरे भरे पेड़ों पर लकड़कट्टो ने मिलीभगत से आरा चला दिया। जानकारी लगने के बाद भी जिम्मेदार मौके पर देखने नहीं पहुंचे। मामले की वीडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.