उन्नाव, जनवरी 12 -- हिलौली। ब्लॉक के जय बड़े बाबा ग्राम सभा क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। जिसमें लउवा टीम ने गौरा की टीम को व हिलगी टीम ने तौरा टीम को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। मंगलवार को लउवा और हिलगी टीम फाइनल मुकाबला खेलेंगी। सोमवार को प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मुकाबला लउवा व गौरा के बीच खेला गया। गौरा टीम के कप्तान नूर हसन से टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी लउवा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 80 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौरा की टीम 40 रन बनाकर आल आउट हो गई और लउवा की टीम 40 रन से विजयी हुई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला हिलगी और तौरा के बीच खेला गया। जिसमें हिलगी की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मंगलवार को लउवा और हिलगी टीम फाइनल मुकाबल...