रामगढ़, दिसम्बर 13 -- केदला, निज प्रतिनिधि। पलाश-झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसपीएलएस) रामगढ़ के तत्वावधान में जेंडर अभियान 4.0 के अंतर्गत मांडू प्रखंड के लइयो क्लस्टर में शनिवार को जेंडर समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केदला उतरी पंचायत भवन परिसर में आयोजित हुआ। जिसमें फुटबॉल और कबड्डी खेल को विधाओं के माध्यम से महिलाओं एवं समुदाय को समान अधिकार, समान अवसर और सहभागिता का सशक्त संदेश दिया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता केदला उतरी एवं बारुघुटू उतरी पंचायत की टीमों के बीच खेली गई। दोनों टीमों ने खेल भावना एवं अनुशासन का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें बारुघुटू उतरी की टीम विजेता घोषित हुई। कबड्डी प्रतियोगिता इचाकडीह एवं लइयो टीम के बीच आयोजित की गई। जिसमें इचाकडीह की...