चित्रकूट, फरवरी 3 -- चित्रकूट। संवाददाता शिवरामपुर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लइना बाबा सरकार में डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण सिंह ने 114 वर्षीय श्री सीताराम नाम अखंड संकीर्तन के 21 वें वार्षिकोत्सव का विधि-विधान से शुभारंभ किया। दोनों अधिकारियों ने श्रीराम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा रोहण किया। इसके बाद मंदिर में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस दौरान पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...