रुद्रपुर, फरवरी 19 -- कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि बुधवार को मो शाह पुत्र इद्दा शाह निवासी ग्राम पण्डरी, गुरमुख सिंह पुत्र बच्चन सिंह निवासी ग्राम पिपलिया, शक्तिफार्म और जयहिन्द राणा पुत्र चेयरमैन निवासी बिचपुरी खैराना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...