किशनगंज, मई 21 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया थाना की पुलिस ने सात वर्षो से फरार एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा है। गिरफ्तार आरोपित मदन मुर्मू कच्चाखुआ गांव का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार कच्चाखुआ गांव स्थित टी स्टेट में 8 मई 2018 को एक दर्जन नामजद आरोपितों ने चाय बागान से चाय की हरी पत्ती जबड़न तोड़ने व स्टाफ से मारपीट की थी। मामले में पोठिया थाना कांड संख्या 69/18 दर्ज कराया गया था। ईधर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त वारंट के आधार पर फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम में कच्चाखुआ गांव से एक नामजद अभियुक्त मदन मुर्मू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष अंजय अमन,अपर थानाध्यक्ष विपिन कुमार,एसआई कैलाश सोरेन,एसआई बृजलाल ह...