सीतामढ़ी, दिसम्बर 18 -- सुरसंड। हत्या के प्रयास मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को भिट्ठा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नामजद युवक की तलाश में जुटी पुलिस ने बुधवार की देर रात सूचना के आधार पर उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के भेमुआ गांव में की गई। आरोपी की पहचान मो. जहांगीर आलम के पुत्र मो. सोहैल के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार के अनुसार मामले के अनुसंधानक अपर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और गंभीर मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा...