जहानाबाद, फरवरी 19 -- रतनी, निज संवाददाता । प्रखंड क्षेत्र के शकूराबाद एवं परसबिगहा थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे चार आरोपी के विरुद्ध इनाम घोषित किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के विरुद्ध पुलिस विभाग की ओर से अलग-अलग इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि शकूराबाद थाना क्षेत्र के परसन बिगहा गांव निवासी देवी दयाल व पिंटू कुमार के विरुद्ध पांच- पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। वहीं परसबिगहा थाना क्षेत्र के आजाद नगर गांव निवासी शिवदहीन ठाकुर के विरुद्ध पच्चीस हजार रूपए और गोंछीया गांव निवासी अजय यादव के विरुद्ध पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। इन लोगों के इनाम की घोषणा के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.