बस्ती, फरवरी 5 -- बस्ती l महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल कैली में कार्यरत चार संविदा कर्मियों को ब्लैक लिस्टेड (काली सूची) में डाल दिया गया है। लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे इन कर्मियों के खिलाफ प्राचार्य मनोज कुमार ने कार्रवाई की है। संविदा कर्मियों की मनचाही ड्यूटी लगाने व परिसर में आवास आवंटित किए जाने में की जा रही धन उगाही के आरोपों की जांच के क्रम में यह मामला सामने आया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी और लोगों पर कार्रवाई हो सकती है। किसी कर्मचारी ने प्राचार्य से शिकायत किया है कि पैसा देकर मनचाही ड्यूटी लगा दी जा रही है, जबकि पैसा न देने वालों को लंबे समय तक एक ही जगह कठिन ड्यूटी पर लगाए रखा जा रहा है। बिना काम किए ही कुछ लोग वेतन ले रहे हैं। सारा खेल एक कर्मी की मिलीभगत से हो रहा है। इसी के साथ परिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.