किशनगंज, जुलाई 27 -- किशनगंज, संवाददाता। जिले में पुलिस प्रशासन को और मजबूत करने के उद्देश्य से 28 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह कदम जिले में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए उठाया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला पुलिस प्रशासन ने इस तबादले का आदेश जारी किया। जिसमें विभिन्न थानों और पुलिस केंद्रों में तैनात अवर निरीक्षकों अन्य पुलिस पदाधिकारियों को नए जिले में स्थानांतरित किया गया है। यह तबादला बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। किशनगंज में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों के तबादले की मांग लंबे समय से उठ रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.