पटना, फरवरी 13 -- बीते कई वर्षों से कागजों पर बन रही ग्रामीण सड़कों की फाइल बंद होगी। राज्य सरकार की ओर से पैसा जारी होने के बाद भी सड़क निर्माण में भौतिक या वित्तीय प्रगति नहीं होने से ग्रामीण कार्य विभाग ने यह निर्णय लिया है। विभाग ने इंजीनियरों को ऐसी सड़कों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। सूत्रों के अनुसार राज्यभर में करीब 1000 ऐसी सड़कें हैं। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग के अन्तर्गत विभिन्न मदों के अधीन स्वीकृत या क्रियान्वित वैसी योजनाएं जो लंबे समय से लंबित है और जिनमें भौतिक और वित्तीय उपलब्धित आंशिक तौर पर संभव नहीं है, उसे नियमानुसार ड्राप या बंद करने का निर्णय लिया है। हाल ही में विभागीय सचिव दिवेश सेहरा की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। इंजीनियरों से राज्य भर की ऐसी योजनाओं की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.