जहानाबाद, जनवरी 9 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में लगातार शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है, जिससे जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। एक तरफ कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं तो वहीं कपड़ा दुकानदार लोग खुश हैं। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े खरीद रहे हैं, जिससे कपड़े की दुकानों पर काफी भीड़ देखे जा रही है। बिक्री बढ़ने से दुकान में पड़े कई साल पुराने कपड़े भी बिक रहे हैं। कपड़े की दुकानों के सामने डिस्काउंट के साथ कपड़े की बिक्री की जा रही है। डिस्काउंट के लालच में लोग कपड़े खरीद रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि दो-तीन वर्षों से जो कपड़ा दुकान का स्टोर में भरा पड़ा था इस वर्ष के ठंड में बिक रही है। बहुत से कपड़ों पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं सेल की दुकान पर कपड़ा खरीद रहे शशि कुमार ने बताया कि बहुत दिनों के बाद इतना लंबा शीतलहर पड़ा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.