रामगढ़, दिसम्बर 18 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ के कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन के साथ रितिका प्रा. लि. की अहम बैठक हुई। इस दौरान होल्डिंग टैक्स वसूली और बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश जारी हुआ। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत होल्डिंग टैक्स की वसूली में प्रगति की समीक्षा करना एवं बकाएदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना था। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स की शत-प्रतिशत वसूली, लंबे समय से बकाया रखने वाले करदाताओं की सूची तैयार कर नोटिस जारी करने, निर्धारित समय-सीमा के भीतर टैक्स जमा नहीं करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने, कर वसूली के दौरान पारदर्शिता और शिष्टाचार बनाए रखने, प्रतिदिन टैक्स की वसूली का विवरण नगर परिषद कार्यालय को उपलब्ध कराने, आम नागरिकों को टैक...