देवरिया, सितम्बर 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी-बिहार बार्डर के सीमावर्ती जिले देवरिया में नौ माह तक एसपी रहे विक्रांत वीर का गुरुवार की दोपहर स्थानान्तरण हो गया। माना जा रहा है कि पशु तस्करी पर नकेल कसने में विफल होने के चलते यह तबादला हुआ है। लंबे बिहार बार्डर क्षेत्र जनपद से सटे होने के चलते पशु तस्करी रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। दावा है कि कोई दिन ऐसा नहीं होगा जब पशुओं से लदी गाड़ियां बार्डर पार न जाती हों। दिसंबर 2024 के चौथे सप्ताह में एसपी विक्रांत वीर बलिया से देवरिया स्थानान्तरित होकर आए। जिले में आने के बाद उनका पुलिस कर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रहा और फरियादियों को न्याय दिलाने पर जोर रहा। यूपी-बिहार बार्डर का सीमावर्ती जिला होने के चलते इस जिले से पशु तस्करी व शराब तस्करी बड़े पैमाने पर बिहार में होती रही है। जुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.