नोएडा, फरवरी 6 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा डिपो की लंबी दूरी की सभी बसें ऑनलाइन कर दी गई है। इनमें आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, बरेली, बदायूं, कासगंज और एटा समेत अन्य शहरों की बसें शामिल हैं। इन बसों में अब अधिक से अधिक ऑनलाइन टिकट बुक हो, इसके लिए यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। नोएडा डिपो में 188 बसें हैं। सभी साधारण और सीएनजी से चलने वाली बसें हैं। डिपो की अपनी वातानुकूलित बसें नहीं हैं। अन्य डिपो की वातानुकूलित बसें नोएडा डिपो होकर निकलती हैं। इनमें लखनऊ, गोरखपुर और अन्य शहरों की बसें शामिल हैं। नोएडा डिपो के अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण रूट और स्थानीय रूटों की बसों में ऑनलाइन टिकट की सुविधा की सफलता मुश्किल है। ऐसे में इन बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था नहीं है। बाकी सभी लंबी दूरी की लगभग 107 बसों में ऑनलाइन टिकट बुक करने की...