उरई, फरवरी 3 -- उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों की देरी जारी है। मंगलवार को लंबी दूरी की कई गाड़ियां घंटों लेट रही। इसमें राप्ती सागर एक्सप्रेस बारह घंटे देरी से आई। रेलगाड़ियों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी हुई। वह समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। मंगलवार को राप्ती सागर एक्सप्रेस पूरे बारह घंटे रही। और तो और गोरखपुर मुंबई तीन घंटे, बरौनी एर्नाकुलम चार घंटे लेट रही। अप व डाउन की टे्र्रनों के देरी से आने पर लोगों को असुविधा हुई। जिनका इन गाड़ियों से रिजर्वेशन था और वह टे्रन के समय पर पहुंच गए थे, वह इंतजार करते रहे। इतना ही नहीं, जो गांव क्षेत्रों से आया था और परिवार साथ थे। उन्हें टे्रनों का इंतजार भारी पड़ा। यात्री गोविंद, रामसेवक, दयाल, कुलदीप, शिवांशु आदि ने बताया कि पहले तो सर्दी में ही ट्रेनों की लेटलतीफी रहती है। अब तो पूरे ...