फिरोजाबाद, अक्टूबर 23 -- फिरोजाबाद। शुक्रवार को दीपोत्सव की लंबी छुट्टियों के बाद में सरकारी दफ्तर खुलेंगे। त्योहारों की लंबी श्रृंखला को मनाने के बाद में सरकारी कर्मचारियों ने शुक्रवार से दफ्तर जाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। जो छुट्टियों में अपने घर गए थे वह भी गुरुवार रात में ही शहर में पहुंच गए, ताकि शुक्रवार को समय से दफ्तर पहुंच सकें। हालांकि त्योहार के बाद शुक्रवार को फरियादियों की संख्या कम रहने की आशंका है। दीपोत्सव के अवसर पर सरकारी दफ्तरों की भी छुट्टियां चल रही थीं। करीब पांच दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार को सरकाररी दफ्तर खुलंगे तथा सरकारी दफ्तरों में काम-काज शुरू होगा। त्योहारों का आनंद उठाने के बाद में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी शुक्रवार से दफ्तर जाने की तैयारी शुरू कर दी है। दीपोत्सव की छुट्टियों में बाधित हुए काम-का...