बरेली, दिसम्बर 9 -- आंवला। नगर के भरत जी सरस्वती इंटर कॉलेज के रोहित ने लंबीकूद व नव्या ने बैडमिंटन में विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सुभाष इंटर कॉलेज के मैदान पर प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र रोहित ने जूनियर वर्ग में लंबी व ऊंचीकूद में प्रथम जबकि 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नव्या सक्सेना जूनियर वर्ग में बैडमिंटन में प्रथम स्थान व 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान पर रहीं। कबड्डी जूनियर वर्ग में वैभव सिंह, रचित चौहान, रवि यादव, सौरभ कुमार, गौरव सिंह, सुमित, तथा शिवम कुमार सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक सुनील कुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्य ने उन्हे बधाइयां दीं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...