बदायूं, फरवरी 22 -- बिल्सी, संवाददाता। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित 30वें क्रीड़ा महोत्सव के दूसरे एवं अंतिम दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं उत्साह और प्रतिस्पर्धा के माहौल में संपन्न हुईं। छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार को 400 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में कामिनी ने प्रथम, छाया ने द्वितीय तथा मोनिका सोलंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में भावना ठाकुर प्रथम, आभा वर्मा द्वितीय और कोमल मिश्रा तृतीय रहीं। लंबी कूद में आभा वर्मा ने प्रथम, छाया ने द्वितीय व मधुबाला ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में आभा वर्मा प्रथम, मधुबाला द्वितीय तथा भावना ठाकुर व कामिनी संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ में दिग्विजय सिंह प्रथम, सुपेंद्र सिंह द...