कानपुर, नवम्बर 19 -- कानपुर। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय मंधना प्रथम में आयोजित हुए। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अनुराधा अवस्थी और खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने किया। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में राजदीप, 100 मीटर दौड़ में कृष्णा, बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में शमशुन, 100 मीटर दौड़ में लक्ष्मी, 200 मीटर दौड़ में शमसुन, लंबीकूद में राजदीप विजेता बने। एकल विजेता बालक वर्ग में संजय तो बालिका वर्ग में काजल चैम्पियन बनी। जूनियर स्तर पर बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में खुशनुमा, 400 मीटर दौड़ में जूली ने बाजी मारी। बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ व 400 मीटर दौड़ में संजय विजेता बने। लंबीकूद में कुलदीप और पलक ने बाजी मारी। पीटी में कंपोजिट विद्यालय रमेश नगर और योगा में कंपोजिट विद्यालय सोना ...