दरभंगा, जनवरी 5 -- दरभंगा। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट जिला शाखा दरभंगा की विस्तारित बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष जीवछ पासवान की अध्यक्षता में मिर्जापुर में हुई। विषय प्रवेश जिला सचिव मो. शाहनवाज आलम ने कराया। संचालन जिला उपाध्यक्ष कार्तिक कुमार सिंह ने किया। नव वर्ष की शुभकामना देते हुए मुख्य संरक्षक नंदन कुमार सिंह ने अजीत कुमार और राजेश कुमार मंडल को सदस्यता ग्रहण कराया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों को आश्वासन देने के बाद भी स्थानांतरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य को करने में सक्षम नहीं हो पा रही है। इससे दूर-दराज के शिक्षक काफी परेशान व चिंतित हैं। उन्होंने शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की अपील की। जिला सचिव मो. आलम ने वेतन भुगतान, सभी कोटि के शिक्षकों को विभागीय आदेशानुसार अद्यतन एचआरए, नगर शिक्षकों को टीए के साथ ल...