बिहारशरीफ, फरवरी 6 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। लंबित वेतन भुगतान, सेवांत लाभ, प्रोन्नति समेत अन्य मांगों को लेकर 10 फरवरी को को सदर अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी धरना प्रदर्शन करेंगे। बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलामंत्री संजय कुमार ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके पहल सात फरवरी को सीएस डॉ. जयप्रकाश कुमार सिंह को मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...