उरई, दिसम्बर 26 -- कालपी। पुलिस अधीक्षक ने सर्किल के सभी थानो की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने लम्बित विवेचनाओ पर नाराजगी जाहिर कर उन्हें निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए है। एसपी डा. दुर्गेश कुमार ने कोतवाली सभागार मे आयोजित सर्किल की अपराध समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि विवेचनाओ के लिए समय निर्धारित किया गया क्योंकि जांच में देरी से न्याय प्रभावित होता है। जिसमे कभी दोषी को बच निकलने का मौका मिल जाता है तो कभी देरी से निर्दोष को ज्यादा समय तक अपराध बोध होता रहता है। थाना वार समीक्षा कर कहा विवेचना मे अब तकनीक का इस्तेमाल आवश्यक हो गया है। फोरेंसिक व डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर विवेचनाओ का निस्तारण करें। लम्बित विवेचनाओं को लेकर विवेचको को फटकार लगाई तो समय एंव गुणवत्ता पूर्वक विवेचनाओ के लिए कई विवेचको की सराहना भी की। इस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.