गाजीपुर, दिसम्बर 17 -- गाजीपुर। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सर्किल बलिया सावि रत्न गौतम ने जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस, मालखाना, शस्त्रागार, थाना कार्यालय और अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। इस दौरान कमियों को शीघ्र कमी दूर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया। लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए साक्ष्य संकलन के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही ट्रेन में पत्थरबाजी, रेलवे ट्रैक अवरोध सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्ययोजना बनाकर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...