सीतामढ़ी, फरवरी 20 -- सीतामढ़ी। लंबित वादों का निष्पादन की गति काफी धीमी है। बार-बार निर्देश के बावजदू इसमें अपेक्षाकृत तेजी नहीं आ पा रही है। सभी अभियोजन पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी के साथ समन्वय बनाकर कार्य करते हुए वादों के निष्पादन में गति लाए। उक्त बातें कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम रिची पांडेय ने कहीं। उन्होंने वादों के निष्पादन की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि इसमें तेजी लाए। बैठक में स्पीडी ट्रायल से संबंधित मामले एवं सामान्य वाद मामले की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया गया कि सभी विधि पदाधिकारी स्पीडी ट्रायल से संबंधित सभी मामलों का निष्पादन यथा शीघ्र करना सुनिश्चित करें साथ ही समान्य मामलो के निष्पादन में भी प्रगति लाएं। साथ ही प्रत्येक वाद में राज्य का पक्ष दृढ़तापूर्वक रखा जाय जिससे कि विभिन्न ...