मोतिहारी, जनवरी 29 -- मोतिहारी, विसं.। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले 90 दिवसीय विशेष अभियान राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 के सफल क्रियान्वयन को लेकर पर्यवेक्षण समिति की समीक्षा बैठक गुरुवार को की गई। अध्यक्षता परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश इसरार अहमद ने की। बैठक में यह निर्णय किया गया कि जिले में 1 फरवरी से मध्यस्थता कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की जाएगी। इसके लिए आवश्यक सभी तैयारियां दो जनवरी से शुरू की जा चुकी है। कार्यक्रम के तहत न्यायालयों में लंबित वादों को चिन्हित कर उन्हें मध्यस्थता के माध्यम से आपसी सहमति से निष्पादित करने का प्रयास किया जाएगा। जिससे पक्षकारों को शीघ्र, सुलभ व कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराया जा सके। अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व मध्यस्थों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यस्थता न्यायालयीन प...