भदोही, फरवरी 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। औराई तहसील स्थित कार्यालयों में शनिवार को डीएम शैलेश कुमार औचक निरीक्षण किए। इसमें एसडीएम न्यायिक औराई आकाश कुमार समेत समस्त कार्यालयों में निरीक्षण किए। लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण कराने को निर्देशित किए। इस दौरान डीएम पूरे तहसील परिसर में भ्रमण करते हुए आवासीय भवन, पूछताछ कक्ष, पेय जल, जन प्रसाधन, वाहन पार्किंग आदि का निरीक्षण किए। निरीक्षण में जो कमियां मिली उसे प्राथमिकता के आधार पर खत्म करने को निर्देशित किए। डीएम ने बताया कि राजस्व न्यायालय मानक के अनुरूप एवं निस्तारण को नियत अवधि में पीठासीन अधिकारी द्वारा वादों के निस्तारण की स्थित, सबसे पुरानी तीन लंबित वादों की पत्रावलियों आदि की जांच करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने को निर्देशित किए। राजस्व संग्रह मानक के अनुरूप वसूली की ...