रांची, फरवरी 7 -- खूंटी, संवाददाता। तोरपा प्रखंड के हुसिर पंचायत अंतर्गत रोन्हे-हुसीर गांव के ग्रामीणों एवं वन अधिकार समिति के सदस्यों ने सामुदायिक वन अधिकार (सीएफआर) तथा सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के लंबित दावों को लेकर सोमवार को समाहरणालय पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की। सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, एसडीओ दीपेश कुमारी, कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम एवं तोरपा अंचलाधिकारी से भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव से संबंधित सामुदायिक वन अधिकार और सामुदायिक वन संसाधन अधिकार का दावा बीते सात वर्षों से लंबित है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में ग्राम सभा के माध्यम से दावा तैयार कर उप मंडल स्तरीय समिति को सौंपा गया था। आवश्यक जांच प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.