गिरडीह, दिसम्बर 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने सोमवार को मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, बिरसा हरित ग्राम सहित अन्य योजनाओं की बैठक कर समीक्षा की। जिसमें उन्होंने कार्यों में कोताही बरतनेवाले कर्मियों को सख्त हिदायत दी। कहा कि योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करें और लोगों को इसका लाभ दें। मनरेगा की समीक्षा में वैसे सभी योजनाओं, जो वर्षों से लंबित हैं उन्हें अविलंब पूर्ण करने, मानव दिवस सृजन में प्रगति लाने, शत-प्रतिशत जियो टैगिंग कराने एवं पोटो हो खेल मैदान सहित अन्य योजना को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति, आवास योजना के लाभुकों की राशि की स्थिति की समीक्षा ...