देवघर, दिसम्बर 10 -- मारगोमुंडा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ शशि संदीप सोरेन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान बीडीओ ने पंचायतवार पंचायत व रोजगार सेवक के अलावे मनरेगा कर्मियों के साथ वित्तीय वर्ष 2015 से 2025 तक की लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर क्लोज करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने पंचायतों में संचालित योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण को लेकर विचार-विर्मश किया और कर्मियों को जरूरी जानकारी दी। मौके पर मनरेगा बीपीओ राजाराम प्रसाद ने कहा कि विगत एक दशक से जितने भी मनरेगा के तहत योजनाएं लंबित है और किस कारण से कार्य अधूरा है। इसको लेकर मनरेगा कर्मियों के साथ समीक्षा कर लंबित योजनाओं को पूर्ण किया जा रहा है। कहा कि मनरेगा कर्मी योजना को पूर्ण कर क्लोज करें। कहा कि इसमें किसी भी तरह का बहाना व कोताही ब...